ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

U19 Asia Cup: 17 छक्के-चौके, 143 रन… वैभव सूर्यवंशी UAE की ईंट से ईंट बजाने को फिर से तैयार

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 11, 2025

शिया की अंडर 19 टीमों के बीच श्रेष्ठता साबित करने का मुकाबला शुरू होने जा रहा है! 12 दिसंबर से शुरू हो रहे एसीसी अंडर-19 एशिया कप में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी टीम खिताब अपने नाम करती है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से है.

इस मुकाबले में भारतीय टीम के एक युवा सितारे पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं - वैभव सूर्यवंशी. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर वैभव ने इस साल खूब नाम कमाया है.

वैभव सूर्यवंशी: UAE के खिलाफ रिकॉर्ड दोहराने को तैयार

वैभव सूर्यवंशी का इंडिया अंडर 19 के लिए UAE के खिलाफ यह दूसरा वनडे होगा. इससे पहले वाला वनडे भी उन्होंने UAE अंडर 19 टीम के खिलाफ पिछले साल के एशिया कप में ही खेला था. उस मैच में ओपनिंग में उनके धमाकेदार प्रदर्शन से भारत ने 10 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की थी, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा था.

UAE U19 के खिलाफ जब वैभव सूर्यवंशी ने मचाया था धमाल

पिछले अंडर 19 एशिया कप में, UAE को 10 विकेट से करारी शिकस्त देने में वैभव सूर्यवंशी को दूसरे छोर से आयुष म्हात्रे का भी भरपूर साथ मिला था. इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने UAE के किसी भी गेंदबाज को अपने सामने टिकने नहीं दिया था. उन्होंने ऐसी धुनाई की थी कि 50 ओवर के लक्ष्य को भारतीय टीम ने सिर्फ 17वें ओवर में ही चेज कर लिया था.

U19 एशिया कप में जब पिछली बार भिड़े भारत-UAE

पिछले एशिया कप में UAE की अंडर 19 टीम भारत के सामने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए, वे 44 ओवरों में मात्र 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गए थे. इंडिया अंडर 19 को 138 रन का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतरी थी.

वैभव-आयुष ने 17 छक्के-चौके के साथ ठोके थे 143 रन

वैभव और आयुष ने क्रीज पर उतरते ही UAE के खिलाफ उस मैच में अपने इरादे साफ कर दिए थे. UAE अंडर 19 टीम पर प्रहार एक छोर से नहीं, बल्कि दोनों छोरों से शुरू हो गया. नतीजतन, दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद रहते हुए 16.1 ओवर में ही 143 रन ठोक दिए, जिसमें 17 छक्के-चौके शामिल रहे थे.

  • वैभव सूर्यवंशी ने 6 छक्के के साथ जमाए 76 रन:* वैभव सूर्यवंशी ने 165.22 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 46 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे.

  • दूसरे छोर से आयुष म्हात्रे ने भी 131.37 की स्ट्राइक रेट से 51 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल रहे.

UAE की ईंट से ईंट बजाने को फिर से तैयार वैभव

पिछले साल की तरह, अब इस बार भी अंडर 19 एशिया कप का मंच सज चुका है. खिलाड़ी तैयार हैं, टीमें तैयार हैं. इंडिया अंडर 19 टीम में मौजूद वैभव सूर्यवंशी फिर से ताबड़तोड़ छक्के लगाने को, बड़े रन बनाने को और UAE अंडर 19 टीम की एक बार फिर से ईंट से ईंट बजाने को बेकरार हैं. 12 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले में देखना होगा कि क्या वैभव अपनी पिछली शानदार पारी को दोहरा पाते हैं या नहीं.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.